दीये

अयोध्या में दीपावली पर 5 लाख 51 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए

दीयेअयोध्या, 14 नवम्बर। अयोध्या में आज दीपावली के अवसर पर 5 लाख 51 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए।

इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अयोध्या के रामकथा पार्क में दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अयोध्या को वैश्विक पटल पर पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर रही है।

अयोध्या में अगले वर्ष 07 लाख 51 हजार दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार ने राम की पैड़ी को अविरल और निर्मल बनाने का कार्य किया है। साथ ही राम की पैड़ी का विस्तार भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ का भव्य और दिव्य आयोजन किया गया। राम.जानकी मार्ग के निर्माण से सीतामढ़ी से अयोध्या की दूरी मात्र 05 से 06 घण्टे में तय की जा सकेगी।

राम वनगमन मार्ग का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इससे चित्रकूट और अयोध्या का सफर मात्र साढ़े तीन से चार घण्टे में पूरा किया जा सकेगा।