एम्फेक्स 2023 अभ्यास

एम्फेक्स 2023 अभ्यास काकीनाडा में सफलतापूर्वक संपन्न

एम्फेक्स 2023 (AMPEX 2023) अभ्यास का सफल आयोजन 17 से 22 जनवरी 2023 तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में सम्पन्न होगया।

तीनों सेनाओं के द्विवार्षिक जल-थल-नभ अभ्यास कार्यक्रम में संयुक्त क्षमताओं को परखा गया।

एम्फेक्स 2023 अभ्यास का उद्देश्य आपसी पारस्परिकता और तालमेल को बढ़ाने के लिए सहयोग सहित संचालन के विभिन्न पहलुओं में तीनों सेनाओं के विभिन्न घटकों को संयुक्त प्रशिक्षण प्रदान करना है।

पांच दिन तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कई संयुक्त अभियान संचालित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में सैनिकों ने हिस्सा लिया।

आईएनएस घड़ियाल काकीनाडा में तीनों सेनाओं के AMPHEX 2023 अभ्यास में भाग लेते हुए

भारतीय थल सेना और भारतीय नौसेना के फोर्स कमांडरों की उपस्थिति में पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, एवीएसएम, एनएम ने एक जल-थल-नभ हमले का सफल संचालन कर एम्फेक्स 2023 का समापन किया।

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के बड़े प्लेटफॉर्म वाले डॉक (एलपीडी), लैंडिंग शिप और लैंडिंग क्राफ्ट, मरीन कमांडो (मार्कोस), हेलीकॉप्टर तथा विमानों सहित तीनों सेनाओं के कई जहाजों की भागीदारी देखी गई।

भारतीय सेना ने अपने 900 से अधिक सैनिकों के साथ इस अभ्यास में भाग लिया और इस दौरान उनके साथ विशेष बल, तोपखाने तथा बख्तरबंद वाहन भी शामिल थे।

भारतीय वायुसेना के जगुआर लड़ाकू विमानों और सी 130 विमानों ने भी अभ्यास में भाग लिया।

एम्फेक्स 2023 ने भारत की जल-थल-नभ सैन्य कुशल क्षमताओं का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया और इस दौरान तीनों सेवाओं के संयुक्त संचालन के पूर्ण स्पेक्ट्रम को कवर करने के लिए तीनों सेनाओं के बीच स्थापित उत्कृष्ट समन्वय को प्रदर्शित किया गया।