लद्दाख

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना (COVID-19) पॉजिटिव

Amit Shahनई दिल्ली, 02 अगस्त। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना (COVID-19) पॉजिटिव होगए हैं। उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अपने ट्विटर हैंडल पर गृहमंत्री अमित शाह ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

हालांकि अमित शाह का स्वास्थ्य ठीक है किन्तु डाॅक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

उन्होंने उन सभी लोगों से अनुरोध किया है कि हाल के दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे खुद को आइसोलेट करलें और अपना टेस्ट करालें।