पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई

पुष्कर सिंह धामी पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड  राजभवन में 4 जुलाई, 2021 को राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने  मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पश्चात् बीजापुर सेफ हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट में कहा कि उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दी गई जिम्मेदारी के लिए माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व का मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने आज शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों को भी बधाई दी।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री @pushkardhami और आज शपथ लेने वाले अन्य सभी मंत्रियों को बधाई। इस टीम को उत्तराखंड की प्रगति और समृद्धि की दिशा में काम करने के लिए शुभकामनाएं।”