विक्रम लैंडर द्वारा रिकॉर्ड चन्द्रमा के धरातल की तस्वीर
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO ) ने 18 अगस्त को विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग की पहली तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि लैंडर मॉड्यूल (Lander Module) का स्वास्थ्य सामान्य है। इसने चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3)के विक्रम लैंडर द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो भी साझा किया, जिसे 15 अगस्त को लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा फिल्माया गया था। इस वीडियो में चंद्रमा के गड्ढों का दृश्य स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
Image courtesy ISRO
इसरो ने ट्वीट किया, “लैंडर मॉड्यूल (एलएम) का स्वास्थ्य सामान्य है। एलएम ने सफलतापूर्वक एक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया, जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई। दूसरा डीबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त, 2023 को लगभग 0200 बजे IST के लिए निर्धारित है।”
चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) का चंद्रमा से 2.1 किमी की ऊंचाई (Altitude) तक सफलतापूर्वक संपर्क बना हुआ था किन्तु इसके बाद, लैंडर से ग्राउंड स्टेशनों तक संचार (Communication) संपर्क टूट गया । वैज्ञानिकों द्वारा डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो (ISRO) ने एक विज्ञप्ति में रविवार 1 सितंबर, 2019 को जानकारी दी कि चन्द्रयान 2 (Chandrayaan 2) आज शाम चन्द्रमा (Moon) के सबसे नजदीक उसकी पांचवीं और अन्तिम कक्षा (fifth Lunar orbit ) में सफलता पूर्वक पहुंचा दिया गया। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगा लिया है कि चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम (Lander Vikram) का पता चल गया है कि उसकी लोकेशन कहां है। लैंडर विक्रम (Lander Vikram) से संपर्क टूटने के महज दो दिन के अंदर ही चंद्रयान-2…