सबसे बड़े आकार का 60 किलो वजनी तिरंगा फहराया गया

23012016 After flag hosting Parikar and other guestsरांची, 23 जनवरी । देश का सबसे ऊंचा और अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर पर फहराया गया। कहा जासकता है कि विभिन्न देशों के राष्ट्रीय ध्वजों में यह सबसे बड़े आकार का है। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने बटन दबाकर तिरंगा फहराया। इस मौके पर राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। फोटो में रक्षामंत्री (लाल निशान) एवं अन्य गणमान्य अतिथि

ऐसा समझाता हे कि यह तिरंगा दुनिया में अपने आकार का सबसे बड़ा तिरंगा है। यह मंदिर पर 24 घंटे लहरायेगा। इस तिरंगे का वजन 60 किलो है। यह 99 मीटर लंबा और 66 मीटर चौड़ा है। जमीन से इसके खंभे की ऊंचाई 493 फिट और इसके लिए बनाया गया टावर 293 फिट ऊंचा है।-एजेंसी के साथ जनसमा