अंगारों पर चलते हुए एक राभा पुजारी।

असम के कामरूप जिले में हहीम में  बाइखो त्योहार के दौरान एक राभा पुजारी 5 जून, 2016 को लकड़ी के अंगारों  पर चलते हुए।

असम में मनाये जाने वाले पारंपरिक त्योहारों में यह एक रंगारंग त्योहार है जिसे राभा जनजाति के लोग एक आनंदोत्सव के रूप में मनाते हैं। इसे ‘खोसी पूजा’ नाम से भी जाना जाता है। राभा लोग इसे वसंत महोत्सव के रूप में मनाते हैं।