अजमेर में वसुन्धरा राजे का स्वागत

जयपुर, 6 फरवरी। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का शनिवार को अजमेर-किशनगढ़ हाईवे के पास स्थित हैलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वागत किया।

संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, विधायक सुशील कंवर पलाडा ने बुके भेंट कर मुख्यमंत्री राजे की अगवानी की। राजे को हैलीपेड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, जिला कलक्टर डॉ. आरूषी, अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक हेमन्त गेरा, पुलिस अधीक्षक डॉ. नितिनदीप बलग्गन आदि अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री आमजन से हुई रूबरू

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे हैलीपेड से निकलते समय आमजन से भी रूबरू हुईं। इस मौके पर महिलाओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनन्दन किया। पुष्कर नगरपालिका के अध्यक्ष कमल पाठक ने मुख्यमंत्री को चुनरी ओढ़ाई।