असम में सुआरी उत्सव के मौके पर हाथी दौड़ का आयोजन किया गया

असम के बोको कस्बे में 19 अप्रैल, 2016 को सुआरी उत्सव के मौके पर हाथी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में इलाके के लोगों ने भाग लिया।ऊपरी असम में सुआरी उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। यह एक प्राचीन खेल है जिसमें स्त्री, पुरुष, बच्चे सभी भाग लेते हैं। इस अवसर पर लोकनृत्य और गीत संगीत का भी आयोजन किया जाता है। इस उत्सव में स्थानीय लाोग देवताओं की तरह वेश बनाकर लोगों मे श्रद्धा भाव भी जागृत करते हैं।