असम मे भाजपा, केरल में वाम सत्ता में, बंगाल में ममता तथा तमिलनाडु में जयललिता की वापसी

नई दिल्ली, 19 मई(जनसमा)। असम मे पहलीबार भाजपा की सरकार बन रही है। यह देश की राजनीति में एक नया संकेत है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाड़ु में जे जयललिता ने वापसी करली है। केरल में वामदल सत्ता हथियाने में सफल रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ममता बनर्जी और जयललिता को फोन करके बधाई दी है।

हालांकि खबर लिखे जाने तक अधिकृत रूप से परिणामों का एलान नहीं किया गया है किन्तु स्थिति स्पष्ट हो गई है।

फाइल फोटो: ममता बनर्जी और जे जयललिता

इन विधानसभा चुनावों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस निरंतर चुनावी राजनीति में  पिछड़ती जारही है। इससे यह स्पष्ट है कि उसका जनाधार कमजोर और जर्जरित हो रहा है। यह स्थिति राहुल गांधी और उनके सिपहसालारों के लिए भी शुभ संकेत नहीं है। इससे यह भी दिखाई देता है कि भाजपा का भारतीय राजनीति को कांग्रेस मुक्त बनाने का अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।