आलोक कुमार वर्मा दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

नई दिल्ली, 18 फरवरी। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आलोक कुमार वर्मा को गुरुवार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वर्मा इस समय तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं।

इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय ने इसकी घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान आयुक्त बी.एस. बस्सी 29 फरवरी को सेवानिवृत्त होरहे हैं। इसके बाद वर्मा अपना पदभार संभालेंगे। उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई।