उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्तियां और तबाले किये गए

नई दिल्ली, 03 फरवरी (जनसमा)।  आज  कुछ राज्यों के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्तियां की गईं और कुछ के तबाले किये  गए। इनमें झारखंड, गुजरात, कर्नाटक,राजस्थान के न्यायाधीशों  को बदल दिया गया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों  न्यायमूर्ति विवेक कुमार बिड़ला,  न्यायमूर्ति अट्टाउ रहमान मसूदी,  न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा,  न्यायमूर्ति राजन रॉय, श्रीमती न्यायमूर्ति रंजना पांड्या, श्रीमती न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी,  न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार मिश्रा-1,  न्यायमूर्ति हर्ष कुमार,  न्यायमूर्ति शशि कांत,  न्यायमूर्ति ओम प्रकाश-VII एवं  न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश  न्यायमूर्ति प्रदीपकुमार प्रेम शंकर भट्ट को गुजरात उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है और उन्हें 13 फरवरी, 2016 को या उससे पहले पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश  न्यायमूर्ति जयंत मगनलाल पटेल को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है और उन्हें 13 फरवरी, 2016 को या उससे पहले पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

राजस्थान उच्च न्यायालय की न्यायाधीश श्रीमती न्यायमूर्ति बेला माधुरी को गुजरात उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है और उन्हें 12 फरवरी, 2016 को या उससे पहले पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।