शीत लहर

उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत में कड़ाके की शीत लहर बनी रहेगी

नई दिल्ली, 01 जनवरी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक देश के उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ इलाकों में कड़ाके की शीत लहर बनी रहेगी।

मौसम विभाग द्वारा आज शाम जारी सूचना के अनुसार उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े इलाके  न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस से 6.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश के भीतरी इलाकों में अगले 24 घंटों में घने या बहुत घने कोहरे का अनुमान है।

दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के अलग.थलग स्थानों में तापमान 0 °C से -1 °C के बीच रहने की संभावना है।

शीत लहर जारी रहेगी और 03 से 06 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े इलाके में ओले पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, राजस्थान, पश्चिमी मप्र और दिल्ली में शीत लहर बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी बेल्ट के साथ.साथ आसपास के इलाकों को भी प्रभावित करेगा। इसलिए उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी रहेगा।

नए साल 2021 के शुरूआत में मौसम में बदलाव होगा और रविवार को हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। यह स्थिति 6 जनवरी तक बने रहने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े इलाके पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और बिहार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की आशंका है।