उपराष्ट्रपति ने विख्यात एस.एच.रजा के निधन पर दुख व्यक्त किया

नई दिल्ली, 24 जुलाई |  उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने विख्यात पेंटर एस.एच.रजा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक संदेश में उन्होंने कहा कि सुविख्यात पेंटर एस.एच. रजा ने दुनिया भर में भारतीय अवधारणाओं एवं प्रतिमा विज्ञान को लोकप्रिय बनाया एवं आधुनिक कला की एक विशाल विरासत का निर्माण किया।

उपराष्ट्रपति  के संदेश का मूल पाठ निम्नलिखित है:

‘‘मैं विख्यात पेंटर श्री एस.एच. रजा के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुखी हूं।

उन्होंने दुनिया भर में भारतीय अवधारणाओं एवं प्रतिमा विज्ञान को लोकप्रिय बनाया एवं आधुनिक कला की एक विशाल विरासत का निर्माण किया।

मैं दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति के लिए प्रार्थना करने में देश के साथ हूं। ’’

इससे पूर्व शनिवार को प्रधानमंत्री ने भी रजा के निधन पर शोक व्यक्त किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा ‘’लब्ध प्रतिष्ठित कलाकार रजा के निधन से मुझे दु:ख पहुंचा है, कला के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।’’