कतर में गिरफ्तार

कतर में गिरफ्तार आठ भारतीयों के मामले पर नज़र

कतर में गिरफ्तार आठ भारतीयों के मामले पर भारत की नज़र है और दोहा में भारतीय दूतावास सक्रिय है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दूतावास कतर में गिरफ्तार किए गए लोगों के परिवार के सदस्यों के लिए वीजा की सुविधा देने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने नई दिल्ली में २९ दिसम्बर,२०२२ को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि दूतावास को आज दूसरी कांसुलर एक्सेस मिली और दूतावास के अधिकारी बंदियों से मिलने और उनकी स्थिति का पता लगाने में सक्षम है।

क़तर के सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण और अन्य सेवाएं प्रदान करने वाली फर्म दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज में काम कर रहे आठ पूर्व सैनिकों को लगभग चार महीने पहले हिरासत में लिया गया है।

कंपनी ओमान वायु सेना के एक पूर्व अधिकारी के स्वामित्व वाली एक निजी फर्म है।

सभी लोगों को 30 अगस्त को हिरासत में लिया गया था। कतरी अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि उन्हें क्यों हिरासतमें रखा जा रहा है।

मीडिया सूत्रों ने शुक्रवार को खुलासा किया कि भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में कतर में गिरफ्तार किया गया है।

इजरायली अखबार जेरूसलम पोस्ट ने बताया कि भारतीय अधिकारी 70 दिनों से अधिक समय से हिरासत में हैं।