केन्द्रीय मंत्रिमण्डल

केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के 12 सदस्यों का राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के 12 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

केन्द्रीय मंत्रिमण्डल विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और उनके कनिष्ठ सहयोगी संजय धोत्रे, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केन्द्रीय सूचना मंत्री प्रकाश जावडेकर, राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केन्द्रीय मंत्री सदानन्द गौड़ा, थावरचंद गहलोत, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री प्रताप सारंगी ने भी इस्तीफा दे दिया है।

केन्द्रीय मंत्रिमण्डल विस्तार से पहले केंद्र सरकार ने नया सहकारिता मंत्रालय बनाया। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत को राज्यपाल के रूप में पदोन्नत किया गया और कई नए राज्यपालों को नियुक्त और स्थानांतरित किया गया।