मंत्रिमंडल

केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल के 43 सदस्यों को राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई

केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल के 43  सदस्यों को 7 जुलाई, 2021 की शाम राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नरेन्‍द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमण्‍डल का यह पहला विस्‍तार है।

मंत्रिमण्‍डल में कुल 43  मंत्री बनाये गए हैं। इस समय सरकार में 52 मंत्री हैं।

केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल विस्‍तार के संबंध में इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से करीब एक महीने तक मंत्रणा की। प्रधानमंत्री ने विभिन्‍न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी की।

मंत्रिमण्‍डल विस्‍तार से पहले केन्‍द्र सरकार ने कल नया सहकारिता मंत्रालय बनाया है।

केन्‍द्रीय सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री थावर चन्‍द गहलोत को राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया  और कई नये राज्‍यपाल बनाए गये हैं और कुछ राज्‍यपालों के तबादले किये गये हैं।

जिन मंत्रियों ने शपथ ली उनके नाम है :

  1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  2. सर्बानंद सोनोवाल
  3. पशुपति पारस
  4. नारायण राणे
  5. डॉ विरेंद्र कुमार
  6. अश्वनी वैष्णव
  7. रामचंद्र प्रताप सिंह
  8. किरण रिजिजू
  9. राजकुमार सिंह
  10. हरदीप सिंह पुरी
  11. मनसुख मंडाविया
  12. भूपेंद्र यादव
  13. पुरषोत्तम रुपाला
  14. जी किशन रेड्डी
  15. अनुराग ठाकुर
  16. पंकज चौधरी
  17. अनुप्रिया पटेल
  18. सत्य पाल सिंह बघेल
  19. राजीव चंद्रशेखर
  20. शोभा करंदलाजे
  21. भानु प्रताप वर्मा
  22. दर्शना विक्रम
  23. मीनाक्षी लेखी
  24. अनपूर्णा देवी
  25. ए नारायणस्वामी
  26. कौशल किशोर
  27. अजय भट्ट
  28. बीएल वर्मा
  29. अजय कुमार
  30. देवसिंह चौहान
  31. भगवंत खुबा
  32. कपिल मोरेश्वर पाटिल
  33. प्रतिमा भौमिक
  34. सुभाष सरकार
  35. भागवत किशनराव
  36. राजकुमार रंजन सिंह
  37. भारती प्रवीण पवार
  38. शांतनु ठाकुर
  39. बिश्वेश्वर टुडु
  40. डॉ मुंजापात्रा महेंद्रभाई
  41. जॉन बारला
  42. एल मुरुगन
  43. निशीथ प्रमाणिक