K. Kamaraj

के. कामराज को उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के कार्यकर्ता एवं मद्रास राज्य (अब तमिलनाडु) के मुख्यमंत्री के. कामराज (K. Kamaraj) (15 जुलाई 1903 – 2 अक्टूबर 1975) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

उनका पूरा नाम कुमारस्वामी कामराज था।

के. कामराज (K. Kamaraj) को 1976 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया था।

जनवरी 1966 में अमेरिका के उपराष्ट्रपति ह्यूबर्ट हम्फ्री ने कामराज को “स्वतंत्र दुनिया के सभी देशों में सबसे महान राजनीतिक नेताओं में से एक” कहा था।

के. कामराज (K. Kamaraj) दो बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष (Congress President) चुने गए। उनका चार साल का कार्यकाल 1964-1967 के बीच रहा। कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नेहरू की मृत्यु के बाद लाल बहादुर शास्त्री को भारत के प्रधान मंत्री के पद पर और शास्त्री की मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद पर आरूढ़ कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “महान श्री के. कामराज (K. Kamaraj) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

उन्होंने राष्ट्रीय विकास और सामाजिक अधिकारिता के प्रति अपना जीवन समर्पित कर दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और महिला अधिकारिता पर उनका जोर निरंतर भारत के लोगों को प्रेरित करता रहा है।”