Juan Manuel Santos

कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस को शांति का नोबेल पुरस्कार

ओस्लो, 7 अक्टूबर | कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस को रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया-पीपुल्स आर्मी (फार्क-ईपी) के साथ समझौते के लिए शुक्रवार को इस साल का शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया। इस समझौते से दक्षिण अमेरिकी देश में करीब 50 साल चले गृह युद्ध का अंत हो गया। नोबेल प्राइज की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नॉर्वे की नोबेल कमेटी ने सांतोस को यह पुरस्कार देश में 50 वर्षो के गृह युद्ध को खत्म करने को लेकर किए गए उनके प्रयासों के लिए दिया। इस संघर्ष में अब तक 2.20 लाख कोलंबियाई मारे जा चुके हैं, जबकि 60 लाख के करीब आबादी विस्थापित हुई है।

फाइल फोटो : आईएएनएस      

 –आईएएनएस