COVID-19

देश के तीन प्रदेश गोवा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश कोरोना फ्री

-नीति गोपेंद्र भट्ट —
देश के तीन प्रदेश गोवा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश कोरोना (COVID-19) फ्री  हो गये है ।
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने बताया कि गोवा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में कोराना से संक्रमित सभी लोग स्वस्थ होकर अपने घरों में सुरक्षित लौट गए है।
इन राज्यों में अब एक भी कोरोनावायरस (COVID-19)  पीड़ित व्यक्ति नही है।
मिज़ोरम भी इसी मार्ग पर है।
लॉक डाउन का असर सफल
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 28 दिनों में 12 जिलों में कोरोनावायरस (COVID-19 ) का कोई मामला सामने नहीं आया है इनमें 8 नए जिले शामिल हैं। वहीं गृह मंत्रालय ने कहा कि देश में लॉकडाउन अबतक संतोषजनक है और कई अन्य सेवाओं पर छूट दी जा रही है।
गुरुवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा-
शहरी इलाकों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को छूट हासिल है।
  • ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं।
  • हॉटस्पॉट इलाकों में उद्योग से जुड़े कार्य सुचारू करने पर काम चल रहा है।
  • पंखे व किताब की दुकानें भी खुल पाएंगी।
  • प्रीपेड रिचार्ज के लिए छूट मिली।
  • शहद संबंधी भी आवाजाही को भी मंजूरी।
  • दूध-ब्रेड की फैक्टरी खोलने की इजाजत।
  • आटा-दाल मिलों को भी लॉकडाउन में छूट।
  • सड़क निर्माण, ईंट भट्टे भी शुरू किए गए।
  •  गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि स्वास्थ्यकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।
  •  किसी भी तरह की हिंसा होती है तो आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय  के प्रवक्ता ने कहा-
  • 28 दिनों में 12 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया है। 8 नए जिले शामिल।
  • 78 जिलों में 14 दिन से कोई केस नहीं मिला। इनमें 33 नए जिले।
  • अब तक 4257 लोग ठीक हुए, कल 380 लोग स्वस्थ हुए थे।
  • मेडिकल स्टाफ से हिंसा पर होगी सख्त कार्रवाई।
  • कोविड योद्धाओं का सहयोग लेना है, वे आदर व सम्मान के पात्र हैं।
आईसीएमआर के निदेशक सीके मिश्रा ने कहा-
  • हमने टेस्टिंग को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया।
  • टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने की कोशिश हो रही है।