छत्तीसगढ़ के युवकों को कराया जाएगा भारत भ्रमण

दंतेवाड़ा, 15 जुलाई (जनसमा)। छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री भारत दर्शन योजना के अंतर्गत बस्तर एवं सरगुजा संभाग के 10 हजार युवकों को देश के महत्वपूर्ण एवं दर्शनीय स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। जिले के किशोर बच्चों जिनकी उम्र 11 वर्ष से 17 वर्ष के मध्य हो उन्हें विशेष ट्रेन द्वारा उनके माता-पिता या अभिभावक के साथ यह भ्रमण कराया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस योजना में यात्रा व्यय एवं भोजन व्यय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री भारत दर्शन यात्रा समिति के माध्यम से वहन किया जाएगा। यात्री अपना पंजीयन फार्म अपने संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर एवं पूर्ण कर  उसी कार्यालय में जमा कर यात्रा हेतु अपना पंजीयन करा सकते हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु सहायक खेल अधिकारी के मोबाईल नंबर 9424279086 एवं 9479157359 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।