जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
नई दिल्ली, 01 सितम्बर। श्रीमती जया वर्मा सिन्हा ने आज रेल भवन में रेलवे बोर्ड (रेल मंत्रालय) के नए अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने श्रीमती जया वर्मा सिन्हा की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में भारतीय रेलवे के इस शीर्ष पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।
इससे पहले श्रीमती जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड में सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) के तौर पर कार्य किया है। श्रीमती सिन्हा भारतीय रेलवे में माल ढुलाई और यात्री सेवाओं के समग्र परिवहन का दायित्व भी संभाल चुकी हैं।
श्रीमती सिन्हा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं और उन्हें फोटोग्राफी में गहरी रुचि है।
बालासोर ट्रेन हादसा #Balasore train accident : कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) के ड्राईवर ने कहा है कि हरी झंडी मिलने के बाद ही वह लूप लाइन पर आगे बढ़ा।नई दिल्ली, 4 जून। ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों की दुर्घटना में शामिल कोरोमंडल एक्सप्रेस के ड्राईवर ने कहा है…
नई दिल्ली, 24अगस्त (जनसमा)| अश्विनी लोहानी ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उन्हे बुधवार को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका पद भारत सरकार के प्रधान सचिव के बराबर है। इससे पहले अश्विनी लोहानी एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। पदभार ग्रहण…
भारत के राष्ट्रपति ने नरेंद्र दामोदरदास मोदी को भारत का प्रधान मंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, राष्ट्रपति ने निम्नलिखित को मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है:-