डेविस कप : भारत को 3-0 की अजेय बढ़त

चंडीगढ़, 16 जुलाई| भारतीय टेनिस जोड़ी-लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने एशिया/ओसेनिया ग्रुप-1 डेविस कप के पुरुष युगल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के होंग चुंग और सियोंग चान होंग की जोड़ी को हराकर भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी है। इस जोड़ी ने शनिवार को यहां युगल मुकाबले में कोरिया के हांग चुंग और सियोंग चान होंग को 6-3, 6-4, 6-4 से हराया।

पेस-बोपन्ना की जोड़ी अगले महीने शुरू होने वाले रियो ओलम्पिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

पेस-बोपन्ना ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी पर शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा और भारत को विश्व प्ले ऑफ ग्रुप में क्वालीफाई कराया।

इससे पहले साकेत मेयनेनी और रामकुमार रामनाथन ने मुश्किल हालात से लड़ते हुए शुक्रवार को अपने-अपने विपक्षियों को हराकर पहले दिन भारत को 2-0 से बढ़त दिला दी थी।

–आईएएनएस