दिल्ली का तापमान

दिल्ली का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस, 14 साल बाद रिकॉर्ड टूटा

नई दिल्ली, 01 जनवरी। आज सफदरजंग एयरपोर्ट पर दिल्ली का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नए साल के पहले दिन दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में 14 साल बाद यह रिकॉर्ड टूटा है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 जनवरी 2006 को दिल्ली का तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर बनी रहेगी और इसके गंभीर होने की संभावना भी है।

दिल्ली का तापमान पिछले कुछ दिनों से  निरंतर गिर रहा है औ र ठंड बढ़ रही है।   28 दिसंबर को तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस था। इस मौसम में अभी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग नई दिल्ली के लिए फोरकास्ट करते हुए कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में दिल्ली में बरसात भी हो सकती है और दिल्ली का तापमान 3 जनवरी को . 05 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।