दिल्ली में वायु की गुणवत्ता

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता के 8 जून को बिगड़ने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार दिल्ली-एनसीटी के ऊपर वायु की गुणवत्ता  (air quality over Delhi-NCT) 7 जून, 2021 को मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है।

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता (air quality over Delhi-NCT)  के  08 जून 2021 को  बिगड़ने और मध्यम से खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। मुख्य प्रदूषक पीएम10 होगा। तेज़ सतही हवाएँ स्थानीय रूप से धूल उठाने और निकटवर्ती क्षेत्र से धूल लाने के लिए अनुकूल होती हैं।

बाद के 5 दिनों के लिए आउटलुक :

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी से खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। 7 जून 2021 को प्रमुख सतही हवा दिल्ली की उत्तरपश्चिम/पश्चिम दिशाओं से 16-28 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ सकती है तथा आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा/बूंदाबांदी हो सकती है।

08 जून 2021 को प्रमुख सतही हवा दिल्ली की पश्चिम दिशाओं से 28 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ सकती हैं। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और 08 जून 2021 को दिन में तेज सतही हवा (25-35 किलो मीटर प्रति घंटे की गति) चल सकती है।

दिल्ली के ऊपर प्रदूषकों की अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहनता 07 जून 2021 को 4100 एम और 08 जून 2021 को 4000 एम हो सकती है।

अधिकतम वेंटिलेशन इंडेक्स 07 जून 2021 को 33000 एम2/एस और 08जून 2021 को 46000एम2/एस होने की संभावना है। 10 किमी प्रति घंटे से कम औसत हवा की गति के साथ 6000 एम2/एससे कम वेंटिलेशन इंडेक्स प्रदूषकों के फैलाव के लिए प्रतिकूल है।

तेज सतही हवाएं स्थानीय रूप से धूल उठाने और आसपास के क्षेत्र से धूल लाने के लिए अनुकूल होती हैं, जिससे पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक बन जाता है।

विस्तृत पूर्वानुमान विश्लेषण और सत्यापन https://ews.tropmet.res.in पर देखा जा सकता है।