दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश त्यागी निलंबित

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

योगेश त्यागी के खिलाफ एक आदेश जारी कर राष्ट्रपति ने दिल्ली विश्वविद्यालय में हो रही प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में  जांच के आदेश भी दिए हैंं।

राष्ट्रपति ने दिल्ली विश्वविद्यालय कुलपति  के खिलाफ कर्तव्यों का सही तरीके से पालन नहीं करने के आरोपों की जांच के आदेश भी दिए हैं।

योगेश त्यागी के निलंबन के संदर्भ में  भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश संख्या 4-15/2020-सीयू-II आज 28 अक्टूबर, 2020 को जारी किया है।

शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि त्यागी अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने में विफल रहे हैं।