‘द जंगल बुक’ के भारत में रिलीज के 100 दिन पूरे

नई दिल्ली, 16 जुलाई | डिजनी की फिल्म ‘द जंगल बुक’ ने शनिवार को भारतीय सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस संबंध में जारी बयान के मुताबिक, यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में आठ अप्रैल को रिलीज हुई थी। इसके एक सप्ताह बाद यह अमेरिका में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में सर्वाधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

जॉन फेवरो निर्देशित फिल्म की भारत में अब तक कुल कमाई 260.28 करोड़ रुपये रही है।

फिल्म में नील सेठी, मोगली के किरदार में हैं। यह देश में 25 अतिरिक्त स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। कुल मिलाकर फिल्म भारत में 40 से अधिक स्क्रीन पर यह दिखाई जा रही है।              –आईएएनएस