नागपुर में सूखी हुई सोनेगांव झील का एक दृश्य।

नागपुर में 21 अप्रैल, 2016 को तेज गर्मी के कारण सूखी हुई सोनेगांव झील का एक दृश्य।
नागपुर के शहरी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित यह झील नागपुर हवाई अड्डे के करीब है। ऐसा माना जाता है कि यह एक ऐतिहासिक मानव निर्मित झील है जिसे तत्कालीन शासकों द्वारा बनाया गया था। झील के पास बुद्ध विहार और देवी दुर्गा का एक मंदिर भी है।