नारायणपुर का ऐतिहासिक माता मावली मड़ई

नारायणपुर। बस्तर अंचल में नारायणपुर का ऐतिहासिक माता मावली मड़ई आस्था, परम्परा और संस्कृति की अनूठी मिसाल है। जहां इस क्षेत्र के लोग  श्रद्धापूर्वक  देवी-देवता के साथ सहभागिता निभाते हैं, जो हमारी गौरवशाली समृद्ध परम्परा और संस्कृति का घोतक हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वेदवती पात्र  के अनुसार नारायणपुर में करीब 800 वर्ष पूर्व से भरने वाला यह ऐतिहासिक माता मावली मड़ई हमारी श्रद्धा और आस्था का केन्द्र है। जिसमें क्षेत्र के लोग उत्साह एवं उमंग के साथ सम्मिलित होकर खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हैं।

मावली मड़ई को देखने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से लोग आते हैं। वहीं विदेशों से सैलानी मावली मड़ई में क्षेत्र की परम्परा और संस्कृति को करीब से जानने-समझने के लिए सम्मिलित होते हैं।