नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

नीतीश कुमार ने आज पटना के राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

आज सोमवार 16 नवंबर, 2020 को बिहार के राज्यपाल फागू सिंह चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।

नीतीश कुमार इससे पहले सन् 2000, 2005, 2010, 2015, नवंबर 2015, 2017 में मुख्यमंत्री बने थे।

बिहार राज भवन में हुए समारोह में भाजपा के ताकिशोर प्रसाद और श्रीमती रेणु देवी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

इससे पहले रविवार को पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार सर्व समिति से नेता निर्वाचित किए गए थे।

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटें मिली थीं। जिनमें सबसे ज्यादा बीजेपी को 74 सीटें मिली, जबकि जेडीयू को 43, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को 4 और विकासशील इंसान पार्टी को 4 सीटें मिली हैं।

नीतीश कुमार के साथ जिन 14 मंत्रियों ने शपथ ली हैं उनमें तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी उप मुख्यमंत्री बनाये गए हैं, जो भाजपा के कोटे से आते हैं। भाजपा के कोटे से आए अन्य शपथ लेने वाले मंत्री हैं अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पाण्डेय, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान और जीवेश मिश्रा।

जेडीयू से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली।

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में जेडीयू.भाजपा के अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन और विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी भी हैं।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और बिना चुनाव लड़े मंत्री बने हैं।

बिना चुनाव लड़े मंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे हैं विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी।

मुकेश सहनी बिहार के अति पिछड़े वर्ग निषाद समाज से आते हैं। उन्होंने 3 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के साथ आए थे। मल्लाह जाति से आने वाले मुकेश सहनी पेशे से बॉलीवुड में सेट डिजाइनर थे। विकासशील इंसान पार्टी ने चुनाव में 11 उम्मीदवार खड़े किये थे और इसमें से चार उम्मीदवारों को सफलता मिली है।

नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे भाजपा के मंगल पांडे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है भारतीय जनता पार्टी में आरएसएस आते हैं।

भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह पांचवी बार आरा से चुनाव जीते हैं वह मजदूर नेता है और उनके पिता हरिहर सिंह जी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके भाई मृगेद्र प्रताप सिंह झारखंड में मंत्री थे ।यह 2015 में से 2017 तक डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं ।

राज नगर सीट से जीते भाजपा के रामप्रीत पासवान ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने आरजेडी के उम्मीदवार को हराया था यह दूसरी बार चुनाव जीते हैं।

भाजपा के जीवेश मिश्र आरा की जाले सीट से चुनाव जीते है और उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार मशकूर अहमद को हराया है। यह पेशे से मार्केटिंग के क्षेत्र से आते हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं।

भाजपा से मंत्री बनने वाले रामसूरत राय मुजफ्फरपुर की औराई सीट से चुनाव जीते है उन्होंने सीपीआईएमएल के बड़े नेता आफताब आलम को हराया है। ये भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

शपथग्रहण समारोह का आरजेडी और कांग्रेस ने बहिष्कार किया।