व्लादिमीर पुतिन

पुतिन ने गाड़ी चलाते हुए क्रीमियन ब्रिज का निरीक्षण किया


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार, 5 दिसंबर,2022 को क्रीमिया ब्रिज का निरीक्षण किया। वे स्वयं गाड़ी चलाते हुए वहां गए।

रूस – यूक्रेन युद्ध के दौरान क्रीमिया ब्रिज को इसी साल 8 अक्टूबर को विस्फोट से भरी नुकसान हुआ था। आरोप है कि यूक्रेन ने मिसाईल हमले से इसे नुकसान पहुँचाया था।
व्लादिमीर पुतिन के साथ उप प्रधानमंत्री मराट खुसुलिन भी थे।

व्लादिमीर पुतिन को फ़ेडरल रोड एजेंसी में फ़ेडरल मोटरवेज़ के तमन विभाग के मुख्य अभियंता निकिता ख्रापोव और निज़नीअंगारस्कट्रांसस्ट्रॉय के उप-महानिदेशक येवगेनी चिबिशेव द्वारा मरम्मत कार्यों की प्रगति के बारे में भी अपडेट किया गया था।