प्रवासी पक्षी ‘फ्लेमिंगो’ के झुण्ड मुंबई में

प्रवासी पक्षी ‘फ्लेमिंगो’ के झुण्ड ने मुंबई के पास सेवड़ी  झील को इन दिनों अपना बसेरा बनाया है। सैंकड़ों पक्षी प्रेमी इन्हे देखने के लिए सेवड़ी आरहे हैं। इस पक्षी को प्यार से ‘पिंक ब्यूटी’ भी कहते हैं।फोटो: आईएएनएस

राजहंस परिवार की सबसे व्यापक प्रजातियों में हैं फ्लेमिंगोज। प्राणी विज्ञान में इन्हें फोनीकॅपटेरस रोसेस कहते हैं। यह अफ्रीका, भारतीय उपमहाद्वीप, मध्य पूर्व और दक्षिणी यूरोप में पाया जाता है।

यह राजहंस की सबसे बड़ी प्रजाति है जो 110-150 सेमी लंबा और औसतन 2.4 किलो वजन का होता है। सबसे बड़ा पुरुष राजहंस खड़े होने पर 187 सेमी लंबा और 4.5 किलो वजन का रिकार्ड किया गया है। यह अमेरिकी राजहंस और चिली राजहंस का सजातीय भी माना गया है।