प्रिंस विलियम अपनी पत्नी के साथ मुंबई में प्राचीन बाणगंगा तालाब गए

मुंबई में 10 अप्रैल, 2016 को ब्रिटेन के प्रिंस विलियम अपनी पत्नी कैम्ब्रिज की रानी केट के साथ बाणगंगा तालाब गए और वहां अर्चना की। बाणगंगा एक प्राचीन  तालाब है जो मुंबई के मालाबार हिल इलाके में वालकेश्वर मंदिर परिसर का हिस्सा है।
ऐसा माना जाता है कि यह तालाब सिल्हारा राजवंश के राजाओं के दरबार में मंत्री रहे लक्ष्मण प्रभु ने 1127 ईस्वी में बनवाया था। इसका जीर्णोद्धार और पुर्ननिर्माण 1715 ईस्वी में किया गया था।