फ्रांस में सबसे ज्यादा देखा गया फ्रांस-जर्मनी का मुकाबलाॉ

पेरिस, 8 जुलाई | यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप में फ्रांस और जर्मनी के बीच हुआ सेमीफाइनल मैच फ्रांस में 2006 के बाद सबसे ज्यादा टीवी दर्शकों द्वारा देखा गया। यह बात एक कंपनी मीडियामेट्री ने कही। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, टीएफ1 चैनल ने इस मैच का प्रसारण किया था। उसने एक बयान में कहा है कि इस मैच को कुल 68.8 फीसदी दर्शकों ने देखा।

यह आंकड़े 2006 के बाद सबसे ज्यादा हैं। 2006 विश्व कप में फ्रांस का पुर्तगाल और इटली के खिलाफ हुए मैच को 2.22 करोड़ और 2.21 करोड़ दर्शकों ने देखा था।

फ्रांस और पुर्तगाल के बीच रविवार को होने वाला फाइनल मैच इस मामले में नए रिकार्ड कायम कर सकता है।                             –आईएएनएस