बजट 2016-17 : अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत, कृषि ऋण के लिए 9.5 लाख करोड़ रु.

नई दिल्ली, 29 फरवरी (जनसमा)। लोकसभा में सोमवार को 2016-17 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद 2015-16 में हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रही है जो कि एक तेज वृद्धि है।

बजट भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि देश का विकास ‘नौ पिलर्स’’ पर आधारित होगा, जिसमें कृषि एवं किसान कल्याण पहला पिलर है।

वित्तमंत्री की घोषणाएं इसप्रकार हैं:

  • सरकार ने फसल बीमा योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़ रुपया रखा है।
  • कृषि ऋण के लिए इस साल 9.5 लाख करोड़ रुपया रखा गया है।
  • दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए सरकार ने 500 करोड़ रुपया रखा गया है।
  • पांच लाख एकड़ जमीन में जैविक खेती होगी।
  • एकीकृत खेती बाजार योजना लाई जाएगी।
  • परंपरागत कृषि विकास योजना लाई जाएगी।
  • 2022 तक किसाानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य।