भगवा पलटनों की पर्दे के पीछे से आरक्षण समाप्त करने की चाल

लखनऊ, 28 जनवरी (जनसमा)। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर पहले से ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पलटने पर्दे के पीछे से आरक्षण समाप्त करने की चाल चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यह मानसिकता घातक है और आरक्षण की समीक्षा की बात करना आरक्षण समाप्त करने का प्रयास है।

मायावती ने महाराष्ट्र के शिंगणापुर के शनि मंदिर में महिलाओं का प्रवेश रोकने की कार्यवाही को विडंबना बताया और कहा कि जो पूजा-पाठ करने वाले हैं,  उनको याद रखना चाहिए कि उनको जन्म देने वाली भी एक महिला है।