भाजपा विधायक अंगूरलता डेका विधानसभा में।

भाजपा विधायक अंगूरलता डेका 1 जून, 2016 को गुवाहाटी में 14 वीं असम विधान सभा के सत्र शुरू होने के अवसर पर विधानसभा में।

पिछले आठ सालों से अंगूरलता असम में एक सक्रिय और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्हें सम्मानित कलाकार माना जाता है। चुनाव जीतने के बाद देश भर के समाचार पत्रों में सुर्खियों में रही और सोशल मीडिया में उनकी ग्लैमरस फोटो छाई रही।
वस्तुतः वे एक पूर्व माॅडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2015 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और उन्हें उनके अपने ही क्षेत्र से टिकिट दिया गया, जहां से वे चुनाव जीतने में सफल रहीं।