COVID-19

भारत में कोरोनावायरस के लगभग 25 प्रतिशत मामले केवल छह शहरों में

भारत में कोरोनावायरस (COVID-19) के लगभग 25 प्रतिशत मामले केवल छह शहरों (Six cities) में हैं।

इन शहरों में कोरोना  के 10 लाख 6 हज़ार 773 मामले सामने आये हैं।

ये शहर हैं पुणे, मुंबई,चेन्नई,ठाणे, बेंगलुरू शहर तथा दिल्ली।

भारत में कोरोना  (Corona in India) ) के  पुष्ट मामलों की संख्या बुधवार मध्याह्न 12 बजे तक 43 लाख 74 हज़ार 314 हो गई है। तथा देश में कोरोना (COVID-19) से 73,953 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब इन एक लाख से अधिक कोरोना (COVID-19) के मामले वाले शहरों के आँकड़ों पर नज़र डाल लेते हैं:

पुणे में 2,07,435
मुंबई में 1,58,756
ठाणे में 1,46,220
चेन्नई में 1,43,602
बेंगलुरु शहर में 1,53,625 तथा
दिल्ली में 1,97,135  लोग अब तक कोरोना से संक्रमित पाये गए हैं।