भूपेंद्र पटेल

भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

गुजरात में भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में आज १२ दिसंबर,२०२२ को शपथ ली। इसके साथ ही 8 कैबिनेट मंत्री, 2 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 6 राज्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित थे. इनके आलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 10 से अधिक केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित भाजपा शासित राज्यों और एनडीए समर्थित दलों के राज्यों के मुख्यमंत्रियों की विशेष उपस्थिति थी।
शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर संतों-महंतो और धर्माचार्यों ने उपस्थित रहकर आशीर्वाद दिया। भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी है। मोदी ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा से भरी टीम है जो गुजरात को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।