मोतीलाल वोरा

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

उम्रजनित खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा को कल रात एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनका जन्म राजस्थान के  नागौर जिले की लाडनू तहसील के गाँव निम्बी जोधा में 20 दिसंबर 1927 को हुआ था।

मोतीलाल वोरा लंबे समय तक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे थे किन्तु कुछ महीनों पहले यह ज़िम्मेदारी अहमद पटेल को दी गई थी किन्तु उनका भी कुछ समय पहले देहांत हो गया था।

मोतीलाल वोरा 1985 से 1988 तक तथा 1969 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
उनकी दो संतानें हें अरुण वोरा एवं अरविंद वोरा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेस नेताओं ने मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस के लिए क्षति बताया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा ‘वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना हैं।