मप्र में गर्मी के साथ उमस बढ़ी

भोपाल, 12 मई | मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को गर्मी और उमस का असर बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। राज्य के तापमान में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है। भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री, इंदौर का 24.6 डिग्री, ग्वालियर का 25.8 डिग्री और जबलपुर का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री, इंदौर का 39.6 डिग्री, ग्वालियर का 42.1 डिग्री और जबलपुर का 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।          –आईएएनएस