मप्र में योग दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री

भोपाल, 17 जून | विश्व योग दिवस के मौके पर 21 जून को मध्य प्रदेश के जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मंत्रियों को जिलों का आवंटन किया गया है। मंत्री एवं राज्य मंत्री अपने-अपने जिलों में योग दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। आधिकारिक तौर पर गुरुवार को जारी की गई सूची के अनुसार, गृह मंत्री बाबूलाल गौर भोपाल, वित्त मंत्री जयंत मलैया दमोह, श्रम मंत्री अंतर सिंह आर्य बड़वानी, राजस्व मंत्री रामपाल सिंह इंदौर, आदिम-जाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह उमरिया और महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह ग्वालियर में योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे।

फोटो: 21जून, 2015 को शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाल परेड ग्राउण्ड पर राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में योग किया। 

इसी तरह स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी देवास, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लालसिंह आर्य मुरैना और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री शरद जैन जबलपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

मंत्रियों और राज्यमंत्रियों को योग दिवस में उपस्थित रहने के लिए आवंटित किए गए जिलों के बाद शेष रह गए जिलों में योग दिवस के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारियों के उपस्थिति रहने की संभावना है।