मशहूर कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग को श्रृद्धांजलि

06022016 Sudhir Tailandनई दिल्ली, 6 फरवरी (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहाकि उनके ब्रश से कई चेहरे पर मुस्कान आजाती थी। उनका निधन असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने ट्वीटर मेसेज में कहा कि प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग की मौत राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के लिए शांति की कामना की।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि मेरे प्रिय मित्र और हमारे सर्वश्रेष्ठ कार्टूनिस्ट  एक खतरनाक बीमारी से लड़ते हुए चले गए। उनके परिवार के लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मैं उनके निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। उनकी रचनात्मकता के लिए उन्हे हमेषा याद किया जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

स्ूाचना प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि सुधीर तैलंग के चुटीले व्यंग्य में भारतीय वास्तविकता की अनूठी पकड़ थी। उनकी कार्टून कला में मानवीय संवेदनाओं को छूने की जबर्दस्त पकड़ थी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी कार्टूनिस्ट पद्मश्री सुधीर तैलंग के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है और उनकी आत्मा के लिए शांति की कामना कीे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बैनर्जी ने कहा कि सुधीर तैलंग की मृत्यु की खबर दुःखदायी  है। उनके परिजन और परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि महान् कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग के निधन से दुखी हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

साम्यवादी नेता सीताराम ने कहा कि व्यंग्य की क्षमता और बुद्धि कौशल के लिए सुधीर तैलंग को हमेशा याद किया जाएगा ।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा: बीकानेर राजस्थान के निवासी विख्यात कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

भाजपा नेता शाहनवाज ने कहा कि प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन दुख की बात है ।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कार्टून द्वारा चुटीले तरीके से कहने की क्षमता का प्रशंसक रहा हूं। उनको शांति मिले।