मशहूर गायक हंसराज हंस कांग्रेस में शामिल

चण्डीगढ़, 20 फरवरी (जनसमा)। सूफी गायक, संगीतकार और बॉलीवुड स्टार हंसराज हंस ने आज (शनिवार) चण्डीगढ़ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और भूतपूर्व मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह तथा अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और उनके शुभचिंतक उपस्थित थे।

पद्मश्री से सम्मानित हंस पूर्व में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सदस्य भी रहें हैं। उन्होंने नायक, बिच्छू, मौसम, पटियाला हाउस, जोड़ी नं॰ वन जैसी अनेक हिन्दी और पंजाबी फिल्मों में अपनी आवाज का जादुई करिश्मा दिखाया है।

अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान हंसराज हंस ने गुजरात के भूकंप पीडि़तों के लिए 1.5 मिलियन डॉलर की सहायता राशि जुटाई थी।