महाश्वेता देवी की हालत नाजुक

कोलकाता, 15 जुलाई | सुविख्यात लेखिका और रेमन मैग्सेसे अवार्ड विजेता महाश्वेता देवी की हालत गुरुवार को और खराब हो गई। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली वेंटिलेटर पर रखा गया है। एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी।

विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 90 वर्षीया लेखिका का करीब दो माह से शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक चिकित्सक ने कहा कि उनकी हालत बिगड़ने के बाद  वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।