मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा व अन्य 3 बरी

मुंबई, 13 मई | राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यहां शुक्रवार को एक विशेष अदालत के समक्ष सितंबर, 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपपत्र दाखिल किया। आरोपपत्र में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और चार अन्य आरोपियों का नाम हटा लिया गया है।

फाइल फोटो: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर(आइएएनएस)

इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद इन चारों आरोपियों को इस संवेदनशील मामले में समय से पहले ही जेल से रिहा किया जा सकता है।

केंद्र में सत्ता बदलने के बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि साध्वी के दामन पर लगा दाग कानूनी तरीके से धो दिया जाएगा।