‘मेक इन इण्डिया’ में लोकप्रिय लावणी नृत्य

मुंबई में 14 फ़रवरी,  2016 को ‘मेक इन इण्डिया’ सप्ताह के दौरान आज एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें महाराष्ट्र के कलाकारों ने लोकप्रिय लावणी नृत्य पेश किया।

ऐसा माना जाता है कि लावणी शब्द लावण्य अर्थात् सुंदरता का पर्यायवाची है।
लावणी में स्त्री-पुरुष के प्रेम संबंधों को सहजता और सरल तरीके से अभिव्यक्त किया जाता है।