यमुना नदी में दिल्ली के हिस्से का पानी

यमुना नदी में दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़िये, दिल्ली का पानी मत रोकिए

दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता की तरफ से हाथ जोड़ कर हरियाणा सरकार से विनती की है कि यमुना नदी में दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़िये, दिल्ली का पानी मत रोकिए।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने पत्रकारों के माध्यम से आज 10 जुलाई, 201 को कहा कि दिल्ली को पीने के लिए पानी चाहिए! हरियाणा सरकार कानूनी जिम्मेदारी के अनुसार दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी यमुना नदी में छोड़े।

पिछले दो हफ्तों से राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पानी की भारी किल्लत हो रही है और दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

चड्ढा ने ने हाथ जोड़कर हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर से कहा कि हमारी आपसे कोई दुश्मनी नहीं है, न आपकी हमस कोई दुश्मनी है, मानवीय मानकों के अनुसार दिल्ली को उसका पानी दे दीजिए।

दिल्ली जल बोर्ड ने जल उपचार संयंत्रों, बूस्टर पंपिंग स्टेशनों और लगभग 9000 किलोमीटर के जल स्तर के कुशल नेटवर्क के माध्यम से फ़िल्टर किए गए पानी की प्रति व्यक्ति प्रति दिन 50 गैलन की औसत उपलब्धता सुनिश्चित की है।

दिल्ली जल बोर्ड, राजधानी शहर में 160 लाख से अधिक की आबादी के लिए शुद्ध और पौष्टिक फ़िल्टर्ड पानी की आपूर्ति करने में सक्षम है।