रायगढ़ में 38 वें चक्रधर समारोह का आगाज 19 सितंबर से
रायगढ़, 18 सितम्बर। 38 वें चक्रधर समारोह का आगाज 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ रायगढ़ में होने जा रहा हैं। 21 सितंबर तक कला और संस्कृति को समर्पित चक्रधर समारोह का नगर निगम ऑडिटोरियम में गरिमापूर्ण आयोजन होने जा रहा है।
Nagar Nigam Auditorium
मालूम हो कि इस बार का चक्रधर समारोह विशेष होने जा रहा है। स्थानीय कलाकारों की बहुआयामी प्रतिभा से सजे समारोह के साक्षी बनने का मौका दर्शकों को मिलेगा। कार्यक्रम के अनुसार 19 सितंबर को शाम 6 बजे से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में समारोह का शुभारंभ होगा।
यह संगीत और नृत्य समारोह हर साल महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में किया जाता है। महाराजा शास्त्रीय संगीत और नृत्य के कलाकार और संरक्षक थे। उनके दरबार में अपने समय के अनेक विद्वान् कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति दी थी।
रायपुर, 20 सितंबर (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को यहां राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री अक्षर सम्मान समारोह में कहा कि पढ़ाई करने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती। पढ़ना, लिखना और सीखना हर उम्र में हो सकता है। साक्षरता निरक्षर व्यक्ति की जिन्दगी में…
जयपुर, 15 अक्टूबर (जस)। जयपुर के जवाहर कला केन्द्र के रंगायन सभागार में शनिवार को कथक का तीन दिवसीय समारोह ’’कथक उत्सव-2016’’ का आगाज हुआ। कथक केन्द्र, नई दिल्ली तथा जयपुर कथक केन्द्र, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन कथक केन्द्र, नई दिल्ली की सलाहकार समिति…
गुवाहाटी, 1 अक्टूबर | हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह का आयोजन शनिवार को भव्य रूप से होगा। इसमें सांस्कृतिक विविधता और पूर्वोत्तर क्षेत्र के भारत के आठ राज्यों-अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम की झलकियां पेश की जाएंगी। इस समारोह…