रायगढ़ जिले में समुद्र में डूबने से 10 छात्रों की मौत

मुंबई 01 फरवरी। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे के एक काॅलेज के 10 से ज्यादा छात्रों के रायगढ़ जिले में  समुद्र के किनारे के पर्यटक स्थल मुरूद के पास समुद्र में डूब जाने से मौत होगई। घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
बताया जाता है कि घटनास्थल मुंबई से लगभग 150 किलोमीटर दूर  है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते हैं।। काॅलेज के छात्र-छात्राएं वहां पिकनिक मनाने गए थे।